DNA: 7वें चरण की वोटिंग का पूरा गणित

सोनम Sat, 01 Jun 2024-12:52 am,

कल सत्ता का सातवां और आखिरी राउंड है।...सातवें राउंड में 7 राज्यों की 57 सीटों का भाग्य EVM में लॉक हो जाएगा। ..और इसी के साथ सारी चुनावी उठापटक थम जाएगी। इसके बाद 4 जून तक सिर्फ़ दावों का शोर रह जाएगा। ..यूपी, बिहार और बंगाल..सिर्फ़ यही 3 राज्य हैं जिन्होंने सत्ता के पहले राउंड से लेकर सातवें राउंड तक हिस्सा लिया है, जहां सातों चरणों में वोट पड़े हैं। 57 सीटों में कल सबसे ज़्यादा 13-13 सीटें यूपी और पंजाब में हैं। ...पंजाब में कल एक चरण में वोटिंग है। वहीं यूपी की सभी 13सीटें पूर्वांचल की हैं। पूर्वांचल में ये दूसरा फेज़ है। इसके बाद 9 सीटें पश्चिम बंगाल की हैं। इसमें कोलकाता की दोनों सीटें भी हैं जहां मोदी और ममता दोनों ने खास ज़ोर लगाया है। ..तीसरे नंबर पर बिहार है जहां कल 8 सीटों पर वोट पड़ने हैं। ओडिशा की 6, हिमाचल की 4 और झारखंड की 3 सीटों पर भी कल वोट पड़ेंगे, और एक सीट चंडीगढ़ की है।

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link