DNA: Delhi Alipur Fire News: `अलीपुर अग्निकांड` में सुलगते सवालों का DNA टेस्ट
सोनम Sat, 17 Feb 2024-2:12 am,
अलीपुर के रिहायशी इलाके में चल रही एक पेंट फैक्ट्री भीषण आग की चपेट में आ गई।सबसे पहले आप इस अग्निकांड की डरा देने वाली तस्वीरें देखिये। आग की चपेट में आकर 11 लोगों की मौत हो गई, उनके शव इतनी बुरी तरह से झुलस गए कि शिनाख्त तक करना मुश्किल हो गया है। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।