DNA: दिल्ली की यमुना से आईं डराने वाली तस्वीरें
सोनम Thu, 17 Oct 2024-11:10 pm,
दिल्ली में मौसम बदल रहा है और प्रदूषण की समस्या फिर से सामने आ रही है। आज दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 230 दर्ज हुआ, जो खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली और हरियाणा में पराली जलने से हवा पर बुरा असर पड़ा है। दूसरी ओर, हर साल इसी समय वापस लौटने वाला सफेद झाग यमुना पर कब्जा कर रहा है, जो एक गंभीर पर्यावरणीय चिंता का विषय बन गया है।