DNA: नए क्रिमिनल बिल में क्या खास है ? Indian Civil Code Bill

Fri, 22 Dec 2023-1:44 am,

DNA: देश में अपराधों की सज़ा और सबूत को लेकर तीन अहम कानून थे, जिसे अंग्रेजों के समय में Indian Penal Code यानि IPC वर्ष 1860, Code of Criminal Procedure यानि CRPC वर्ष अठारह सौ अठानवें और Indian Evidence Code यानी IEC वर्ष अठारह सौ बहत्तर कहा जाता था। लेकिन अंग्रेजों के इन कानूनों को नया नाम देकर, पूरी तरह से बदल दिया गया है।अब 1860 Indian Penal Code को भारतीय न्याय संहिता 2023 कहा जाएगा। अब 1898 Code of Criminal Procedure को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के नाम से जाना जाएगा। वहीं 1872 Indian Evidence Code को भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के नाम से पहचाना जाएगा। ये तीनों कानून अंग्रेजों की तरफ से बनाए गए थे, जिनके नियमों का दुरुपयोग भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर किया जाता था।

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link