Gurugram Laforestta Cafe News: ला फोरेस्ता कैफे में खाना खाने के बाद,5 लोगों की तबियत अचानक बिगड़ गई
Mar 05, 2024, 13:22 PM IST
Gurugram Laforestta Cafe News: गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। ला फोरेस्ता कैफे में खाना खाने के बाद लोगों को माउथ फ्रेशनर दिया गया। जिसके बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की तबियत अचानक बिगड़ गई और खून की उल्टियां होनी शुरू हो गई। इन लोगों की हालत इतनी बिगड़ गई कि इन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 2 मार्च को हुई इस घटना के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन जारी है।