DNA: JDU अध्यक्ष के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी | Lalan Singh Resign | Nitish Kumar New JDU President

Fri, 29 Dec 2023-11:42 pm,

शरद यादव के बाद पहली बार नीतीश कुमार वर्ष 2016 में अध्यक्ष बने थे। इसके बाद वर्ष 2020 में नीतीश कुमार ने अपने सबसे करीबी RCP सिंह को अध्यक्ष बना दिया था। लेकिन लगभग 6-7 महीने के अंदर ही नीतीश कुमार ने RCP सिंह को हटाकर अपने एक और करीबी ललन सिंह को जुलाई 2021 में पार्टी अध्यक्ष बना दिया था। ललन सिंह के इस्तीफे के बाद, अब एक बार फिर नीतीश कुमार पार्टी अध्यक्ष बन गए हैं। ऐसा लगता है कि पार्टी अध्यक्ष के तौर पर जेडीयू के पास कोई चेहरा नहीं है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार के पहली बार अध्यक्ष बनने के बाद से जितने भी लोग अध्यक्ष बने, उनका रिमोट नीतीश कुमार के पास ही होता था। चाहे RCP सिंह हो, या फिर ललन सिंह, दोनों के फैसलों पर आखिरी मुहर नीतीश कुमार की ही रहती थी। कहने के लिए ये दोनों लोग अध्यक्ष थे,लेकिन कई मौकों पर इन लोगों के फैसलों को नीतीश कुमार ने बदल दिया। जहां तक ललन सिंह के इस्तीफे की बात है तो इसको लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link