US Nuclear Submarine: अमेरिका ने उतारी परमाणु पनडुब्बी तो एक्शन में आया रूस!

Mon, 06 Nov 2023-10:45 pm,

गाजा के मैदान में युद्ध के बाद से दुनिया लगभग दो धड़ों में बंटती जा रही है.. अमेरिका, रूस जैसे देश अपनी परमाणु क्षमता का परिचय करा एक दूसरे को आंख दिखा रहे हैं। अमेरिका ने अपनी पनडुब्बी मिडिल ईस्ट में तैनात कर दी है ...तो वहीं रूस ने भी नई परमाणु पनडुब्बी 'इंपरेटर अलेक्जेंडर-3' से मिसाइल टेस्ट किया है.. सवाल है क्या दुनिया पर परमाणु हमले का खतरा एक बार फिर मंडरा रहा है? अमेरिकी नौसेना के यूएस सेंट्रल कमांड ने इस पनडुब्बी के पहुंचने की पुष्टि कर दी है औप एक तस्वीर भी जारी की है, पनडुब्बी को स्वेज नहर से गुजरते हुए दिखाया गया है. रूस ने भी परमाणु मिसाइल का परीक्षण कर अपने खतरनाक इरादे दुनिया को जता दिए हैं। रूस ने नई परमाणु पनडुब्बी से इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। आपको बता दें कि पिछले 2 साल से यूक्रेन और रूस के बीच भी जंग छिड़ी हुई है।

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link