Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों से पहले गुजरात में कांग्रेस को लगा बहुत बड़ा झटका

Tue, 05 Mar 2024-10:03 am,

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों से पहले गुजरात में कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कद्दावर नेता और पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया और गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों के बीजेपी में जाने की अटकलें हैं। मोढवाडिया ने 10 जनवरी को सबसे पहले पार्टी के राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लिए गए स्टैंड का विरोध किया था। मोढवाडिया ने खरगे को लिखे अपने लेटर में कहा, भगवान राम सिर्फ हिन्दुओं के पूज्य नहीं, वो भारत के आस्था है। पार्टी के तौर पर कांग्रेस लोगों के भावनाओं के समझने में FAIL रही। गुजरात में सबसे वरिष्ठ और सबसे प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक अर्जुन मोढवाडिया करीब 40 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे. वो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष भी रहे। मोढवाडिया ने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के दिग्गज नेता बाबू बोखिरिया को हराया था। दोनों नेताओं ने राहुल की अगुवाई में न्याय यात्रा के गुजरात में प्रवेश करने से महज तीन दिन पहले पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है।

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link