Russia Victory Day Parade: रूस में विक्ट्री डे परेड शुरू
Russia Victory Day Parade: रूस में विक्ट्री डे परेड हो रही है। मॉस्को के रेड स्क्वायर पर भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है। इस परेड में प्रेसिडेंट पुतिन अपना पावर शो दिखाएंगे। इस सैन्य परेड में एटमी मिसाइलों के साथ विध्वंसक बॉम्बर्स का प्रदर्शन किया जा रहा है। रूस शक्ति प्रदर्शन के जरिए टैंक, परमाणु मिसाइल और फाइटर जेट की ताकत दिखा रहे हैं। व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन और नाटो के खिलाफ बड़ी जंग का ऐलान भी कर सकते हैं। पिछली 7 मई को ही पुतिन ने लगातार पांचवीं बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।