Taal Thok Ke: बीच डिबेट भड़के BJP प्रवक्ता

Mon, 13 Nov 2023-7:18 pm,

2014 में करप्शन बड़ा मुद्दा था, जिसपर लोगों ने कांग्रेस को विदा करके मोदी को चुना था। साढ़े नौ साल हो गये इस बात को, लेकिन करप्शन नाम की ये चिड़िया कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रही है। पांच राज्यों के चुनाव चल रहे हैं।..कुछ ही महीनों बाद 24 के आम चुनाव हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ का महादेव सट्टा ऐप घोटाला फिर कांग्रेस को मुश्किल में डाल रहा है। आज छत्तीसगढ़ की रैली में प्रधानमंत्री ने 508 करोड़ रुपयों को लेकर नया हमला किया। ..उन्होंने आरोप लगाया कि महादेव सट्टा ऐप में सीएम बघेल ने जो 508 करोड़ का कमीशन लिया था, उसका हिस्सा दिल्ली तक गया है। दिल्ली यानी कांग्रेस आलाकमान यानी गांधी परिवार तक. चुनाव प्रचार में कांग्रेस भी है। लेकिन कोई बड़ा नेता महादेव ऐप पर नहीं बोल रहा है। राहुल गांधी आज भी जाति जनगणना और OBC पर ही बोले।..बाक़ी नेता बस इतना बोल रहे हैं कि लोग बीजेपी की झूठ की मशीन को भी समझते हैं और उसकी वॉशिंग मशीन को भी।

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link