Taal Thok Ke: `रामद्रोह`..सियासी फ़ैशन है?

Mon, 01 Jan 2024-7:52 pm,

अगर आपने रामायण पढ़ी है या टीवी पर देखी है तो आपको पता होगा कि भगवान राम की यात्रा में रावण और शूर्पणखा से पहले ताड़का और सुबाहु-मारीच जैसे कैरेक्टर भी थे। ये सब राम की यात्रा में विघ्न थे। ..राम इनसे पार पाकर ही मर्यादा पुरुषोत्तम बने थे। वो त्रेता की बात थी, ये कलयुग की बात है।..अयोध्या में जो रामकाज होने जा रहा है, उसमें बाधाएं दूसरे रूप में आ रही हैं। ये आज पटना में RJD नेता राबड़ी देवी के बंगले के बाहर एक होर्डिंग दिखा। ये होर्डिंग RJD के विवादित विधायक फतेह बहादुर सिंह ने लगाया है। इसपर लालू यादव और राबड़ी देवी के भी फोटो हैं। अब जबकि मंदिर के उद्गाटन में 21 दिन बचे हैं, वो पूछ रहे हैं कि राम मंदिर की जगह स्कूल क्यों नहीं बनाते?..पहले लगा कि ये सिर्फ़ फतेह बहादुर के विचार हैं, लेकिन RJD के सांसद मनोज झा भी इसे जस्टिफ़ाई करते दिखे कि- ग़लत बात क्या कही है। लेकिन JDU को राम मंदिर पर ये हरकत पसंद नहीं आई। उसने फ़तेह बहादुर को कायर बहादुर बताया और निंदा भी की।

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link