Salman Khan Home Firing Accused Arrested: सलमान के घर गोली चलने वाले गिरफ्तार

रुचिका कपूर Tue, 16 Apr 2024-10:52 am,

Salman Khan Home Firing Accused Arrested: सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस आज कोर्ट में पेश कर सकती है। पुलिस ने भुज से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आज पुलिस दोनों को मुंबई में कोर्ट में पेश कर सकती है। आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शर्ट में नजर आ रहे आरोपी का नाम सागर है पाल है, जबकि टी-शर्ट पहने आरोपी का नाम विकी गुप्ता बताया जा रहा है।

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link