मोदी से लड़ेंगे.. पर `पीछे-पीछे` ! | Lok Sabha Election 2024 | PM Modi Caste | Rahul Gandhi
सोनम Feb 22, 2024, 21:14 PM IST Taal Thok Ke: 24 में प्रधानमंत्री मोदी को हैट्रिक से रोकने के लिये इंडिया अलायंस ने कल से थोड़ी स्पीड पकड़ी है। कल कांग्रेस ने यूपी में सीटों की डील लॉक की। तो अब दिल्ली में भी सीटें फ़ाइनल हो गई हैं। सबसे पहले दिल्ली की ख़बर दे दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में 7 सीटों का फ़ैसला हो गया है। थोड़ी देर में ऐलान हो सकता है। तय ये हुआ है कि दिल्ली की 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी लड़ेगी, और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी। कांग्रेस के साथ यही यूपी में हुआ है। वहां भी 63 सीटें समाजवादी पार्टी ने अपने पास रखी हैं, कांग्रेस को सिर्फ़ 17 सीटें दी हैं। और यही बिहार की भी तस्वीर है, जहां RJD कांग्रेस को मुश्किल से 8 सीटें देने को तैयार हैं। यानी देश की द ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस ऐसे सभी राज्यों में मजबूर है, जहां क्षेत्रीय पार्टियां का दबदबा है। अभी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, झारखंड और केरल में भी सीट बंटवारा बाक़ी है। यहां भी कांग्रेस के पास कोई विकल्प नहीं है। जो मिल जाए उसे खुशी-खुशी लेने के सिवा।