नई दिल्ली : उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा से और अधिक जापानी कंपनियां भारत में निवेश को प्रोत्साहित होंगी तथा 2019-2020 तक द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 50 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मोदी तथा जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं जिससे भारत व जापान का द्विपक्षीय व्यापार 2019-2020 तक बढ़कर 50 अरब डॉलर हो सकता है।


चैंबर ने आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से कहा है कि भारत व जापान के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2013-14 के आखिर में 16.31 अरब डॉलर रहा था।


पीएचडी चैंबर के अध्यक्ष शरद जयपुरिया ने कहा, ‘इस समय लगभग 1,000 जापानी कंपनियां भारत में 70 ढांचागत परियोजनाओं में काम कर रही हैं।’ दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारा परियोजना में जापान ने अब तक 4.5 अरब डालर का निवेश किया है।