नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली में 14 साल की एक लड़की के साथ तीन पडोसियों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार शाम की है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।


इस बीच एक अन्य घटना में दिल्ली विश्वविद्यालय की 22 वर्षीय छात्रा पर एकतरफा प्रेमी और उसके एक मित्र ने हमला किया। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर की इस घटना के बाद प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


यह घटना रविवार रात की है जब छात्रा घर लौट रही थी, तभी दोनों ने उस पर हमला किया। उसके शरीर पर कई चोटें आयी हैं।