हवा में उड़तीं नजर आईं टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, पति संग स्विट्जरलैंड में कर रहीं मजे

Divyanka Tripathi in Switzerland: टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी स्विट्जरलैंड में अपने पति विवेक दहिया के साथ रोमांटिक और एडवेंजर्स छुट्टियां मना रही हैं. इसी कड़ी में दिव्यांका त्रिपाठी ने पैराग्लाइडिंग की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

मृदुला भारद्वाज Tue, 02 Jul 2024-10:59 am,
1/7

स्विट्जरलैंड में दिव्यांका त्रिपाठी

'ये हैं मोहब्बतें' फेम टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने काम से ब्रेक लिया हुआ और अपना मच अवेटिड वेकेशन एन्ज्वॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस अपने पति और एक्टर विवेक दहिया के साथ स्विट्जरलैंड में क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं और रोमांटिक हॉलीडे भी एन्ज्वॉय कर रही हैं. अपने इस रोमांटिक हॉलीडे पर दिव्यांका त्रिपाठी खूब एडवेंचर भी कर रही हैं, जिनकी तस्वीरें वह इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं.

2/7

दिव्यांका त्रिपाठी ने की पैराग्लाइडिंग

दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में स्विट्जरलैंड में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया. दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ट्रेनर की मदद से पैराग्लाइडिंग करते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं. एक्ट्रेस ने ग्रिंडेलवाल्ड गांव के ऊपर पैराग्लाइडिंग की. आसमान में उड़ान भरते हुए एक्ट्रेस ने अपनी एडवेंचर्स अवतार को फैन्स को दिखाया.

 

3/7

दिव्यांका त्रिपाठी का एडवेंचरेस अवतार

टेलीविजन सीरियल्स में सीधी-सादी बेटी या बहू का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी का यह अवतार देखकर फैन्स भी काफी हैरान हैं. फैन्स दिव्यांका की पोस्ट पर काफी कमेंट कर रहे हैं और पैराग्लाइडिंग करने के उनके हौसले को जमकर सलाम कर रहे हैं. 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 की कंटेस्टेंट दिव्यांका त्रिपाठी को तस्वीरों में मुस्कुराते हुए और अपनी उड़ान के हर पल का आनंद लेते हुए देखा गया, जो रोमांच के प्रति उनके प्यार को जाहिर करता है.

 

4/7

स्विट्जरलैंड से शेयर कर रहीं खूबसूरत तस्वीरें

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने स्विट्जरलैंड के ट्रिप से और भी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. कुछ तस्वीरों में वह अपने पति के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रही हैं तो वहीं कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस को नेचर ब्यूटी का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है. ओवरऑल बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी अपने इस ट्रिप पर खूब एन्ज्वॉय कर रही हैं.

5/7

ये है मोहब्बतें में इशिता बन हुईं फेमस

दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में इशिता अय्यर भल्ला की भूमिका निभाकर पॉपुलर हुई थीं. इस सीरियल में उनके अपोजिट टीवी एक्टर करण पटेल थे. दिव्यांका त्रिपाठी को पहचान टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से मिली थी.

 

6/7

रिएलिटी शोज में दिखा चुकी हैं दम

दिव्यांका त्रिपाठी ने टेलीविजन धारावाहिकों में एक्टिंग करने के अलावा डांस रिएलिटी शो 'नच बलिये 8' में हिस्सा लिया था और विनर बनी थीं. इसके अलावा दिव्यांका स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में रनरअप बनकर सामने आई थीं.

 

7/7

पति विवेक दहिया संग रोमांटिक हॉलीडे पर दिव्यांका

दिव्यांका त्रिपाठी की पर्सनल जिंदगी की बात करें तो एक्ट्रेस ने एक्टर विवेक दहिया से शादी की थी. विवेक दहिया से उनकी मुलाकात 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी. उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और 8 जुलाई 2016 को दिव्यांका और विवेक ने सात फेरे ले लिए.

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link