Independence Day Quiz: क्या जानते हैं पहली बार कब और कहां फहराया गया था तिरंगा? सिर्फ जीनियस ही दे पाएंगे जवाब

Independence Day Quiz: 15 अगस्त 2024 को देश आजाद हुए 77 साल पूरे हो रहे हैं और देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे. इसके साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों में भी तिरंगा फहराया जाएगा और कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे. स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर पता करते हैं कि राष्ट्रीय ध्वज को आप कितना जानते हैं. इसको लेकर कुछ सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब सिर्फ जीनियस ही दे पाएंगे.

सुमित राय Wed, 14 Aug 2024-8:30 pm,
1/10

सवाल: पहली बार कब तिरंगा फहराया गया था? जवाब: पहली बार तिरंगा 7 अगस्त 1906 को फहराया गया था.

2/10

सवाल: पहली बार तिरंगा कहां फहराया गया था? जवाब: पहली बार तिरंगा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पारसी बगान स्क्वायर पर फहराया गया था.

3/10

सवाल: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पर बने चक्र का रंग क्या होता है? जवाब: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पर बने चक्र का रंग नीला होता है.

4/10

सवाल: राष्ट्रीय ध्वज पर बने अशोक चक्र में कुल कितनी तीलियां होती हैं? जवाब: राष्ट्रीय ध्वज पर बने अशोक चक्र में कुल 24 तीलियां होती हैं.

5/10

सवाल: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात क्या है? जवाब: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है.

6/10

सवाल: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में पहली पट्टी का रंग कौन-सा है? जवाब: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में पहली पट्टी का रंग केसरिया होता है.

7/10

सवाल: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा में मौजूद केसरिया रंग किसका प्रतीक है? जवाब: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा में मौजूद केसरिया रंग बलिदान का प्रतीक है.

8/10

सवाल: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा में मौजूद सफेद रंग किसका प्रतीक है? जवाब: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा में मौजूद सफेद रंग शांति का प्रतीक है.

9/10

सवाल: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा में मौजूद हरा रंग किसका प्रतीक है? जवाब: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा में मौजूद हरा रंग हरियाली का प्रतीक है.

10/10

सवाल: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला पर तिरंगा कौन फहराता है? जवाब: देश के प्रधानमंत्री 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला की प्राचीर पर तिरंगा फहराते हैं.

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link