`वैष्णो देवी` से क्या है करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी का कनेक्शन? `देवी` नाम के पीछे छिपा बड़ा राज

Karan Singh Grover Bipasha Basu Daughter Devi: बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम `देवी` रखा है. हाल ही में एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का नाम `देवी` रखने के पीछे की वजह का खुलासा किया है.

मृदुला भारद्वाज Fri, 07 Jun 2024-1:21 pm,
1/5

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी देवी

बॉलीवुड कपल करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु अक्सर अपनी लाडली 'देवी' की झलक फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. बिपाशा और करण की बेटी देवी की क्यूट और नटखट अदाओं की तस्वीरें और वीडियो फैन्स का दिल जीतती रहती हैं. इस बीच करण सिंह ग्रोवर ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी बेटी का नाम 'देवी' रखने के पीछे की वजह का खुलासा किया है.

2/5

क्यों रखा देवी नाम?

करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम 'देवी' रखने के पीछे की जो बताई है, उसे जानने के बाद हर कोई बस तारीफ करते नहीं थक रहा है. करण सिंह ग्रोवर ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह और बिपाशा बसु एक एस्ट्रोलॉजर से मिले थे, जो उनकी दोस्त भी है. इस एस्ट्रोलॉजर ने करण और बिपाशा से पूछा था कि क्या वह कभी वैष्णो देवी गए  हैं.

3/5

एस्ट्रोलॉजर की सलाह पर गए थे वैष्णो देवी

करण सिंह ग्रोवर ने बताया कि हमने उससे कहा कि हम कभी भी वैष्णो देवी नहीं गए. इसके बाद उस एस्ट्रोलॉजर ने उनसे कहा कि करण और बिपाशा को वहां जाना चाहिए और अपनी इच्छा बताते हुए मां वैष्णो देवी को एक खत लिखें. उन्होंने उन्हें यह भी सलाह दी कि दैवीय ऊर्जा ने उन्हें जो भी आशीर्वाद दिया है, वह उसके लिए आभारी रहें.

4/5

इस वजह से रखा बेटी का नाम देवी

करण सिंह ग्रोवर ने बताया कि वह और बिपाशा 23 नवंबर 2021 को वैष्णो देवी गए थे. और वापस लौटने पर बिपाशा प्रेग्नेंट हो गईं. करण ने इंटरव्यू में बताया कि बेटी देवी की जो शुरुआती ड्यू डेट दी गई थी, वह 23 नवंबर 2023 थी. इस अवास्तविक और जादुई संयोग ने उन्हें बेटी का नाम 'देवी' रखने के लिए प्रेरित किया.

 

5/5

शादी के 6 साल बाद हुआ बेटी देवी का जन्म

बता दें कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की शादी 2016 में हुई थी. उनकी बेटी का जन्म शादी के 6 साल बाद 12 नवंबर 2022 को हुआ था. देवी जब पैदा हुईं, तब उनके दिल में दो छेद थे, जिनके लिए सर्जरी की गई थी.

 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link