Dating Record: लड़के ने 50 राज्यों की 100 लड़कियों को किया डेट, बोला- महिलाओं को अब भी नहीं समझ पाया

Online Relationship: अमेरिका (US) से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां के एक लड़के ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के 50 राज्यों की करीब 100 लड़कियों को डेट (Date) किया. वह सभी से डेटिंग ऐप के जरिए मिला. उसमें 50 राज्यों की लड़कियों को डेट करने का टारगेट बनाया था. इसके बाद 25 साल के इस लड़के ने जो बयान दिया है वह और भी ज्यादा चौंकाने वाला है. 100 लड़कियों को डेट करने वाले इस लड़के का कहना है कि वह अब भी महिलाओं को नहीं समझ पाया है. लड़कियों को समझना बहुत ही मुश्किल है. उसे अब तक इसमें कामयाबी नहीं मिली है. आइए जानते हैं कि 100 लड़कियों को डेट करने वाले इस लड़के ने और क्या-क्या कहा?

विनय त्रिवेदी Thu, 28 Sep 2023-9:53 am,
1/5

न्यूज़वीक में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के 50 राज्यों की 100 लड़कियों को डेट करने वाले इस लड़के का नाम मैथ्यू है और उसकी उम्र अभी महज 25 साल है. मैथ्यू ने बताया कि उसने हवाई से लेकर अलास्का और तमाम अमेरिकी राज्यों की लड़कियों को डेट किया है. पर वह अब भी लड़कियों को समझने में नाकाम है.

2/5

मैथ्यू ने बताया कि पहले उसने डेटिंग ऐप के जरिए आसपास की लड़कियों को डेट करना शुरू किया. लेकिन फिर उसने फैसला किया कि वह अमेरिका की अलग-अलग राज्यों की लड़कियों को डेट करेगा. फिर उसने अमेरिका के 50 राज्यों की यात्रा सिर्फ लड़कियों को डेट करने के लिए की.

3/5

अमेरिकी लड़के मैथ्यू ने बताया कि उसे इस बात पर गर्व है कि उसने अमेरिका के हर राज्य की लड़की को डेट किया. मैथ्यू ने ये भी बताया कि वह अभी रुकने वाला है. अलग-अलग लड़कियों के साथ डेट पर जाने में उसे बहुत मजा आता है.

4/5

मैथ्यू ने ये भी बताया कि पहले उसने 50 राज्यों की 50 लड़कियों को डेट करने का मिशन बनाया था. अपनी गाड़ी पर भी उसने 50 डेट्स 50 स्टेट्स लिखवा लिया. जब भी वह किसी लड़की के साथ डेट पर जाता था तो लड़कियों को पहले से ही पता होता था कि वह सिर्फ डेट के लिए आया है और रिलेशनशिप में नहीं आना चाहता है.

5/5

25 साल के लड़के मैथ्यू ने आगे कहा कि ये बात सही है कि मैंने 100 लड़कियों को डेट किया है. लेकिन मुझे हर बार सफलता नहीं मिली. डेटिंग का अनुभव हर बार अच्छा नहीं रहा. कुछ लड़कियां तो उसे डेट के दौरान कुछ मिनटों में ही छोड़कर चली गई थीं. इसी वजह से मैथ्यू ने कहा कि वह अभी भी महिलाओं को नहीं समझ पाया है.

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link