How to Make Moon Strong Quickly: वैदिक ज्योतिष विज्ञान में चंद्रमा का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है. चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. चंद्रमा हमारे मन, भावनाओं, स्वभाव, स्वास्थ्य और मातृत्व से जुड़े पहलुओं का प्रतिनिधित्व करता है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का महत्व अपने भावनात्मक रूप से इसका प्रभाव सबसे ज्यादा होता है. इसका प्रभाव  हमारे मन पर बहुत गहरा पड़ता है. मन की स्थिति, संवेदनशीलता का स्तर और हमारी भावनाओं के प्रति हमारी प्रतिक्रिया चंद्रमा की स्थिति और गति के आधार पर ही तय होती है. जीवन में संतुलन और सुख बनाए रखने के लिए चंद्रमा की स्थिति और इसके प्रभावों को समझना जरूरी है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मन और भावनाओं के साथ सीधे संबंधित होने के कारण चंद्रमा हमारे दैनिक जीवन, हमारी मनोवृत्ति और हमारी आत्मिक स्थिति पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालती है. व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा शुभ स्थिति में होने पर यह स्वस्थ सकारात्मक भावनाओं के साथ सुख, समृद्धि, संतान सुख, आराम और स्वास्थ्य में सुधार का कारक होता है. इसके दूसरी ओर यदि चंद्रमा कुंडली में अशुभ स्थान पर है तो इसका अशुभ प्रभाव व्यक्ति के मन की स्थिरता, आत्मविश्वास और मनोबल को कम कर सकता है. इस स्थिति में यह व्यक्ति को चिंतित, अस्थिर, भ्रामक, और बीमार भी बना सकता है. चंद्रमा के अशुभ प्रभाव के कारण, व्यक्ति भावनात्मक रूप से अस्थिर हो जाता है,  उसकी सोचना और समझने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. 


चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी होता है और यदि वह अपनी ही राशि में हो अथवा शुभ ग्रहों के साथ होने या फिर शुभ ग्रहों के साथ युति बनाता है तो बहुत ही अच्छे फल देता है. इसके दूसरी ओर जब चंद्रमा अपनी नीच राशि यानी मकर में हो अथवा क्रूर ग्रहों के साथ कुंडली में स्थिति हो अथवा इन क्रूर ग्रहों के साथ युति बनाए तो वह अशुभ फल देता है. 


उपाय 


चंद्रमा किसी व्यक्ति की कुंडली में अपने स्थान के अनुसार उसकी भावनाओं, स्वभाव, स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देता है. यदि किसी की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति बिगड़ जाए तो फिर राजयोग होने के बाद भी फलित नहीं होता है. कुंडली में चंद्रमा मजबूत होना बहुत जरूरी है. चंद्रमा को मजबूत करने के सबसे आसान उपाय है कि मां की सेवा करें. सेवा से प्रसन्न होकर मां जो आशीर्वाद देंगी उससे चंद्रमा भी प्रसन्न होगा.


Tulsi Ke Upay: बड़ी चमत्कारी होती तुलसी की लकड़ी, रातोंरात चमकाती है भाग्य
Zodiac Sign: कला-संगीत में इस राशि वालों की होती है गहरी रुचि, परिश्रम से करते हैं लक्ष्य प्राप्त