Shri Ram Mantra: श्री रामचंद्र जी को श्रीहरि विष्णु का अवतार माना जाता है. प्रभु राम अपने उत्तम चरित्र के लिए जाने जाते हैं इसलिए रामायण और रामचरितमानस में उनको मर्यादापुरुषोत्तम बताया गया है. कहावत के मुताबिक 'राम से बड़ा राम का नाम' है. मान्यतानुसार जो व्यक्ति रोजाना भगवान राम का नाम लेता है उसके जीवन से संकटों का नाश हो जाता है. जिस घर में रोजाना राम दरबार का पूजन के दौरान कुछ मंत्रों का जाप किया जाता है वहां प्रभु राम की कृपा सदैव बनी रहती है. चलिए जानते हैं भगवान राम की कृपा प्राप्ति के लिए मंत्र.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सर्वार्थसिद्धि श्री राम ध्यान मंत्र 
ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम,
लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम !
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !


जो व्यक्ति रोजाना इस मंत्र का जाप करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. 


समस्या से मुक्ति के लिए मंत्र
लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥
आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्।
लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।


अगर आप भगवान राम के इस मंत्र का रोजाना जाप करते हैं तो आपके जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी टल जाती है. इसके साथ ही इससे जीवन के कष्टों का नाश भी होता है. 


सुख-शांति के लिए मंत्र 
हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥


जो व्यक्ति रोजाना इस मंत्र का जाप करता है तो उसके घर-परिवार के क्लेश दूर होते हैं और घर सुख-शांति से भरपूर बना रहता है. 


भगवान राम के सरल मंत्र
|| श्री राम जय राम जय जय राम ||
|| श्री रामचन्द्राय नमः ||


अगर आप भगवान राम के इन सरल मंत्रों का जाप रोजाना करते हैं तो इससे भगवान राम की कृपा सदैव आपके ऊपर बनी रहती है. वहीं जो व्यक्ति सिर्फ राम नाम का जाप करता है उसके जीवन में पोजिटिविटी बनी रहती है. 


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्‍य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)