IND vs AUS, 3rd Test: टीम इंडिया के कप्तान 'हिटमैन' रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 मार्च से इंदौर में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को जीतकर एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं, जिसे आज तक भारत का कोई भी कप्तान नहीं बना पाया है. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी ये वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने करियर में हासिल नहीं कर पाए हैं. रोहित शर्मा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले भारत और दुनिया के पहले कप्तान बन जाएंगे.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इंदौर टेस्ट जीतते ही रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास


टीम इंडिया अगर इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच भी जीत लेती है, तो 'हिटमैन' रोहित शर्मा अपने पहले लगातार 5 टेस्ट मैच जीतने वाले भारत और दुनिया के पहले कप्तान बन जाएंगे. रोहित शर्मा इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे. 


ध्वस्त कर देंगे धोनी का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' 


टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल अपने पहले लगातार 4 टेस्ट मैच जीतने वाले दुनिया के तीसरे कप्तान हैं. रोहित शर्मा इस मामले में फिलहाल पूर्व कप्तान एमएस धोनी और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बराबरी पर हैं. रोहित शर्मा, एमएस धोनी और बाबर आजम पिछले 50 साल में अपने पहले लगातार 4 टेस्ट जीतने वाले कप्तान हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच जीतते ही 'हिटमैन' रोहित शर्मा अपने पहले लगातार 5 टेस्ट मैच जीतने वाले भारत और दुनिया के पहले कप्तान बन जाएंगे.


रोहित की कप्तानी में भारत की टेस्ट जीत 


1. भारत बनाम श्रीलंका - (4 से 6 मार्च 2022, मोहाली) - भारत पारी और 222 रनों से जीता


2. भारत बनाम श्रीलंका - (12 से 16 मार्च 2022, बेंगलुरु) - भारत 238 रनों से जीता


3. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - (9 से 11 फरवरी 2023, नागपुर) - भारत पारी और 132 रनों से जीता


4. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - (17 से 19 फरवरी 2023, दिल्ली) - भारत 6 विकेट से जीता


हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे