बिहार: बीडीओ पर लगा छेड़खानी का संगीन आरोप !

Fri, 01 Jun 2018-11:14 am,

बिहार के खगड़िया में बीडीओ पर छेड़खानी और मारपीट का संगीन आरोप लगा है। पीड़ित महिला नें खगड़िया के महिला थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई, महिला का आरोप है कि वह फसल क्षतिपुर्ति के मुआवज़े को लेकर लगातार प्रखंड का चक्कर लगा रही थी लेकिन उसे मुआबजा नहीं मिला जिसके बाद वह बीडीओ से शिकायत करनें के लिए उनके आवास पर गई जहाँ पर बीडीओ नें उसके साथ गाली गलौज और मारपीट के साथ साथ छेड़खानी भी की जिसमें महिला के हाथ में चोट भी लगी। वही परबत्ता के बीडीओ का कहना है कि यह साजिश के तहत किया जा रहा है। उधर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link