DNA : `मिलन अभ्यास` का संपूर्ण विश्लेषण
Mon, 26 Mar 2018-5:06 pm,
भारत की समुद्री सीमा 7 हज़ार 517 किलोमीटर लंबी है. सदियों से भारत की समुद्री सीमा असुरक्षित रही. पुर्तगाली, French और Dutch सेनाएं वर्षों तक भारत के समुद्र तटों पर कब्ज़ा करके देश को कमज़ोर करने में जुटी रहीं. हिंद महासागर दुनिया का वो हिस्सा है जिसके ज़रिए बहुत बड़े पैमाने पर व्यापार होता है. इसलिए दुनिया की महाशक्तियों ने हमेशा हिंद महासागर पर काबिज़ होने की कोशिश की है.