जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में जीतने वाली झारखंड महिला हॉकी टीम का रांची में स्वागत
Tue, 08 May 2018-4:50 pm,
जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड महिला हॉकी टीम विजयी हुई. विजेता टीम मंगलवार को रांची हटिया स्टेशन पहुंची जहां टीम का शानदार स्वागत किया गया. झारखंड ने फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम को 4-2 से मात दी थी. झारखंड टीम जूनियर नेशनल में पहली बार चैम्पियन बनी है.