संयुक्त राष्ट्र : मुंबई में 1993 के सिलसिलेवार बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने मौत की सजा के खिलाफ अपने रुख को दोहराया है।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मून के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने फांसी पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जो हुआ है हमने उसका संज्ञान लिया है। महासचिव का रूख मौत की सजा के खिलाफ है और इसमें यही रुख है। मेमन को आज फांसी दी गई। आज ही उसका 53वां जन्मदिन भी था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अतीत में इस बात को कई बार कहा है कि 21वीं सदी में मौत की सजा के लिए कोई स्थान नहीं है।