सैन फ्रांसिस्को : सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में सीरियल बम हमलों और गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 120 लोगों के मारे जाने के बाद एक 'चेक-इन फीचर' शुरू किया है ताकि लोग पेरिस में रह रहे मित्रों की सुरक्षा के बारे में जान सकें।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

'पेरिस आतंकी हमला' सुरक्षा जांच से लोगों को यह पता चल सकेगा कि वह खतरे से बाहर हैं या नहीं। उसके बाद जाने पहचाने सोशल नेटवर्क में उनके जानकारों को इस बारे में बताया जाएगा। फेसबुक सेफ्टी चेक पेज पर एक संदेश है 'इलाके में दोस्तों को जल्द ढूंढें और उनसे जुड़ें।' 


इसमें आगे कहा गया है 'अगर आप ठीक हैं तो उसे ओके कर दीजिये।' इस फीचर के जरिये लोग उन मित्रों का भी पता कर सकते हैं जिनकी पेरिस में रहने के चलते सूची बना दी गई है और बतौर सुरक्षित उनकी जांच नहीं की गई है। पूरे पेरिस में शुक्रवार रात हुए हमलों में सौ से अधिक लोगों की जान चली गई और मृतक संख्या बढ़ रही है।