पश्तून ऐक्टिविस्ट उमर दाउद खटक का आरोप, `पश्तूनी लड़कियों को सेक्स गुलाम बना रही है पाकिस्तानी सेना`
पश्तून ऐक्टिविस्ट उमर दाऊद खटक ने बड़ा आरोप लगाया है कि पाकिस्तान सेना पश्तून महिलाओं को सेक्स गुलाम के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। अफगानिस्तान में रहने वाले उमर ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना ने स्वात और वजीरिस्तान इलाके के घरों को तबाह कर दिया है और सैकड़ों पश्तून लड़कियों को अगवा कर लाहौर में सेक्स स्लेव की तरह इस्तेमाल करने ले गए हैं।
नई दिल्ली: पश्तून ऐक्टिविस्ट उमर दाऊद खटक ने बड़ा आरोप लगाया है कि पाकिस्तान सेना पश्तून महिलाओं को सेक्स गुलाम के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। अफगानिस्तान में रहने वाले उमर ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना ने स्वात और वजीरिस्तान इलाके के घरों को तबाह कर दिया है और सैकड़ों पश्तून लड़कियों को अगवा कर लाहौर में सेक्स स्लेव की तरह इस्तेमाल करने ले गए हैं।
उमर ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान में आतंकी कैंपों की फंडिंग के लिए पाक सरकार पश्तून महिलाओं को सेक्स स्लेव के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।
पश्तून कार्यकर्ता ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से परमाणु हमले की धमकी दी जाती है, जिसके चलते अब तक पांच लाख लोग पलायन कर चुके हैं। सैनिकों ने कई गांव बर्बाद किए हैं और लगातार हमले करते रहते हैं। पश्तून के लोग पाकिस्तान से अलग रियासत चाहते हैं।
कार्यकर्ता के मुताबिक पाकिस्तान ने सैकड़ों पश्तूनी लड़कियों को स्वात और वजीरिस्तान से अगवा कर सेक्स स्लेव बना रखा है। पाकिस्तानी सेना क्षेत्रीय लोगों को उनके इलाके से बेदखल कर आतंकी कैंप स्थापित करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पख्तूनों को काफी भ्रमित कर लिया है। लेकिन अब हमें बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। पाकिस्तान ने इस इलाके को आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप के रूप में इस्तेमाल किया है।