Chandigarh Panjab University, PU, Elections 2023 news in Hindi: पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल के चुनाव में अब महज़ कुछ ही समय बाकी है और इस साल पीयू कैंपस के अलावा शहर के 11 गवर्नमेंट और एडेड कॉलेजों में भी चुनाव होने जा रहे हैं. हालांकि, इस साल गर्ल्स कॉलेजों को छोड़कर बाकी को-एड कॉलेजों में लड़कियों की काफी कम भागीदारी देखने को मिली है और महज़ 10 फीसदी ही भागेदारी रह गई है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

गौरतलब है कि 6 को-एड कॉलेजों में जितने भी पैनल बने हैं उनमें कुल 70 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं, जिनमें से सिर्फ 7 लड़कियां अलग-अलग पदों पर बतौर कैंडिडेट्स खड़ी हुई हैं. 


इस साल हैरान करने वाली बात यह है कि प्रेसिडेंट के पदों पर किसी भी कॉलेज में गर्ल कैंडिडेट चुनाव नहीं लड़ रही हैं जबकि पिछले साल जीजीडीएसडी-32 और पीजीजीसी-46 में प्रेसिडेंट के पदों पर एक-एक लड़की खड़ी हुई थी. 


स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशंस के सीनियर लीडर्स का कहना है कि इस साल चुनाव में स्टूडेंट्स की कोई दिलचस्पी देखने को नहीं मिल रही है क्योंकि शायद वह स्टूडेंट्स चुनावों को लेकर अवेयर ही नहीं हैं. 


PU Elections 2023: कॉलेज वाइस पीनल के सभी पदों में लड़कियों की भागीदारी 


कॉलेज का नाम कुल कैंडिडेट्स (2023-24)  कुल कैंडिडेट्स (2022-23)    ब्वॉय कैंडिडेट्स (2023-24)  ब्वॉय कैंडिडेट्स (2022-23)  गर्ल कैंडिडेट्स (2023-24)  गर्ल कैंडिडेट्स (2022-23)  
             
पीजीजीसी-11 12 06 11 05 01 01
डीएवी-10 11 07 11 06 00 01
जीजीडीएसडी -32 12 11 11 08 01

03

पीजीजीसी-46 10 11 07 07 03 04
जीसीसीबीए-50 07 -- 06 -- 01 --
एसजीजीएस-26 18 13 17 13 01 01

इस दौरान कई लोगों का कहना है कि इसमें लड़का या लड़की वाली कोई बात नहीं है और वह खुद चाहते हैं कि लड़कियां कॉलेज के चुनाव के लिए आगे आएं क्योंकि इस दौरान हॉस्टलस जैसे कई अहम् मुद्दे लड़कियों से जुड़े होते हैं. उनका कहना है कि ऐसे कई मुद्दे होते हैं जिनके बारे में लड़कियां अपना पक्ष काफी बेहतरीन तरीके से रख सकती हैं.