`सेक्स स्कैंडल में जाती है दीपिका` योगी के मंत्री रघुराज सिंह का दावा !
हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने ऐसा दावा किया हैं जिसके बाद से हर तरफ बवाल ही बवाल हो गया हैं.
चंडीगढ़- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह (Up Bjp Minister Raghuraj Singh) ने हाल ही में ऐसा दावा किया हैं जिसके बाद से हर तरफ बवाल ही बवाल हो गया हैं.
दरअसल यूपी के राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में सेक्स स्कैंडल चलता है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और दीपिका पादुकोण भी जेनएयू जाते हैं. रघुराज सिंह के इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है.
बता दें कि अलीगढ़ में मंत्री रघुराज ने कहा, “नेहरू की रणनीति के तहत जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय बना था. जेएनयू में सैक्स स्कैंडल चलता है. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कम्युनिस्ट और देशद्रोही पाले गए हैं. देश विरोधी वहां सेक्स स्कैंडल चलाते हैं, जिसमें राहुल गांधी और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े लोग जाते हैं”
यह पहला मौका नहीं है जब रघुराज सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. कुछ दिनों पहले मदरसों को लेकर विवादित बयान देते हुए मंत्री ने कहा था कि भगवान ने अगर मौका दिया तो देश में चल रहे सारे मदरसों को बंद करा दूंगा. अब देखना ये होगा कि दीपिका का इसके बाद क्या रिएक्शन होगा.