Paonta Sahib News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पांवटा साहिब पहुंचे.  यहां उन्होंने शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में चुनावी रैली की.  चुनावी जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस शासन काल की उपलब्धियां गिनाई.  साथ ही उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश भाजपा पर भी जमकर हमले बोले. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

गुरु की नगरी पांवटा साहिब में आज कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी की चुनावी रैली आयोजित हुई. रैली में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे. इस दौरान कई पूर्व भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हुए. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी को दुप्पटा पहनाकर पार्टी जॉइन करवाई. जनसभा में प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जमकर भाजापा पर बरसे. विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि सांसद ने पछाद में राष्ट्रीय राजमार्ग और पांवटा साहिब में रेल लाइन देने की घोषणा की थी मगर एनएच और रेल लाइन कहीं नजर नहीं आई. 


Himachal Election: CM सुक्खू ने शिमला से प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए नालागढ़ में किया चुनाव प्रचार


 


वहीं, चुनावी सभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पिछले 15 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई. साथ ही सांसद सुरेश कश्यप पर क्षेत्र की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उन्होंने आपदा के संबंध में केंद्र सरकार को एक चिठी तक नहीं लिखी. उन्होंने जनता से आग्रह किया कि आपदा में जनता के साथ रहने वाले विनोद सुल्तानपुरी को जिता कर सांसद भेजें. 


ज्ञान प्रकाश, पांवटा साहिब