MI vs CSK 2023 LIVE Streaming: IPL की दो सबसे सफल टीमें आज रात आमने-सामने होंगी. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच आज यानी शनिवार को आईपीएल 2023 (IPL 2023 Live) का 12वां मैच खेला जाएगा. 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर वानखेड़े मैदान पर होगी. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बता दें. चेन्नई सुपर किंग्स आज अपना तीसरा मुकाबला खेलेगी. वहीं, मुंबई इंडियंस का यह दूसरा मैच होगा. चेन्नई सुपर किंग्स अपने पिछले दो में से एक 1 मैच जीते हुए है, वहीं मुंबई इंडियंस अपनी पहली जीत हासिल करने के लिए मैदान पर उतरेगी. ऐसे में आज के इस खबर हम आपको बताएंगे कि आप कैसे, कब और कहां मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.


मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (MI vs CSK Match Date)
आईपीएल के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग की टीम 8 अप्रैल 2023 को भिड़ेंगी.


मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (MI vs CSK Match Venue)
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग की टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. 


मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच टॉस कब होगा?  (MI vs CSK Match Toss Time)
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच शाम दोपहर 7 बजे टॉस होगा.  


मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच मैच कब शुरू होगा? (MI vs CSK Match Time)
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच मैच दोपहर 7.30 बजे से शुरू होगा. 


मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के कप्तान कौन हैं? (MI vs CSK Match Captains)
चेन्नई सुपर किंग की कमान एमएस धोनी  तो रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं.


मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच मैच को टीवी पर कहां देख सकते हैं? (MI vs CSK Match Broadcast)
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच होने वाले मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. 


मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर कहां देख सकते हैं?(MI vs CSK Live Streaming)
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप मोबाइल पर जियो सिनेमा एप के जरिए देख सकते हैं. 


(For more news apart from MI vs CSK live streaming and IPL 2023, stay tuned to Zee PHH)