Jalandhar bypoll 2023 live Updates: जालंधर उपचुनाव में वोटिंग हुई समाप्त, 50.05% हुआ मतदान

राजन नाथ Wed, 10 May 2023-7:06 pm,

Jalandhar Lok Sabha bypoll election 2023 Live Updates: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी के कार्यालय द्वारा जालंधर में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण लोकसभा उपचुनाव 2023 सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं.

Jalandhar Lok Sabha bypoll election 2023 Live Updates: जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 इस बार महज़ कोई आम चुनाव नहीं बल्कि विरोधी पार्टियों और सत्ताधारी पार्टी के बीच एक जंग है.  जालंधर लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा जिले के सभी गैर सरकारी और सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में दो दिन की छुट्टी ऐलान दी गई थी. 


चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भी जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 के लिए वोटरों को स्पेशल कैजुअल लीव और पेड हॉलिडे देने की घोषणा की है ताकि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन और औद्योगिक दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में सभी पात्र कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों, जो की जालंधर संसदीय क्षेत्र में पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हें विशेष आकस्मिक अवकाश और वैतनिक अवकाश प्रदान हो सके. 


पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी के कार्यालय द्वारा जालंधर में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण लोकसभा उपचुनाव 2023 सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं. 


Follow Jalandhar Lok Sabha bypoll election 2023 Live Updates: 


 


नवीनतम अद्यतन

  • Jalandhar bypoll 2023 live Updates: जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 में दोपहर 3 बजे तक 40.62 % वोट डले 

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, "हम जीतेंगे जरूर... हौसला बुलंद रखें.. लोकसभा में पंजाब की आवाज बनकर गूंजे जालंधर की आवाज... ज्यादा से ज्यादा इस आवाज का हिस्सा बनकर एक जिम्मेदार नागरिक साबित हों... इन्कलाब जिंदाबाद..."

  • Jalandhar bypoll 2023 live Updates: जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 में दोपहर 1 बजे तक 30.93% वोट डले 

     

  •  Jalandhar bypoll election 2023: जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 में सुबह 11 बजे तक 17.43% वोट डले 

  • Jalandhar bypoll 2023 live Updates: जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 में सुबह 9 बजे तक 5.21% वोट डले 

  • आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने अपने परिवार समेत मतदान केंद्र जाकर जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 के लिए वोट डाला.

  • Jalandhar bypoll 2023 live Updates: जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 में बुजुर्गों ने किया मतदान! मतदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

     

  • Jalandhar Lok Sabha Bypoll Election 2023: जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 के लिए वोट डालने आए AAP के उम्मीदवार सुशिल कुमार रिंकू ने कहा कि "सांसद चौधरी ने बेटे के लिए सारा पैसा फिल्लौर में लगाया." 

     

  • Jalandhar bypoll 2023 live Updates: कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री परगट सिंह ने किया मतदान! 
     
    कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री परगट सिंह ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 के लिए अपना मतदान किया. मतदान के बाद परगट सिंह ने कहा, "हम जीतेंगे क्योंकि आम आदमी पार्टी ने जालंधर में कोई काम नहीं किया है."

     

  • Jalandhar bypoll 2023 live Updates: भाजपा नेता जयवीर शेरगिल ने किया अपना मतदान! 

    भाजपा नेता जयवीर शेरगिल ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 के लिए मतदान केंद्र जाकर अपना वोट डाला और सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी साझा की.  

  • Jalandhar bypoll 2023 live Updates: जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की लोगों से अपील 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पंजाब में एक संसदीय सीट और मेघालय, ओडिशा और यूपी की विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं. उन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं."

  • Jalandhar bypoll 2023 live Updates: जालंधर में मतदान शुरू हुआ, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का सख्त पहरा है.    

    इस बार निर्वाचन क्षेत्र में कुल 16,21,800 मतदाता हैं. इनमें से 8,44,904 पुरुष और 7,76,855 महिलाएं हैं जबकि 41 ट्रांसजेंडर शामिल हैं. जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 में चार महिलाओं समेत कुल 19 उम्मीदवार मैदान हैं. 

  • Jalandhar bypoll 2023 live Updates: जालंधर में मतदान शुरू हुआ, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का सख्त पहरा है.    

  • Jalandhar bypoll 2023 live Updatesजालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 के लिए अवकाश! 

    पंजाब सरकार द्वारा जालंधर लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर 10 मई को जिले के सरकारी कार्यालयों, बोर्ड, निगमों व शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश का एलान किया है.

  • Jalandhar Lok Sabha bypoll election 2023: 14 जनवरी 2023 को राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान संतोख सिंह चौधरी की अचानक मौत हो गई थी, जिसके चलते जालंधर में उपचुनाव हो रहे हैं.

  • Jalandhar bypoll 2023 live Updates: जालंधर में कांग्रेस का दबदबा माना जाता है. 2022 के विधानसभा चुनाव में जालंधर की 9 विधानसभा सीटों में से 5 सीटों पर कांग्रेस और चार सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी. 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link