Asian Games 2023 Day 4 Live Updates: भारत के नाम एक और गोल्ड मैडल, टोटल मैडल 22

राजन नाथ Wed, 27 Sep 2023-3:25 pm,

एशियाई खेल 2023 की शुरुआत भारत ने एक दम रफ़्तार के साथ की है और ऐसे में इस साल भारत से उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत इस साल काफी रिकॉर्ड तोड़ सकता है.

Asian Games 2023 Day 4 India Match Results and Medal Tally Live Updates: एशियाई खेल 2023 की शुरुआत भारत ने एक दम रफ़्तार के साथ की है और ऐसे में इस साल भारत से उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत इस साल काफी रिकॉर्ड तोड़ सकता है. भारत ने पहले रोइंग, शूटिंग और फिर घुड़सवारी में इतिहास रचा. 


बीते दिन घुड़सवारी में भारत की ड्रेसेज टीम ने इतिहास की किताब में अपना नाम दर्ज करा लिया क्योंकि उन्होंने 1982 के बाद घुड़सवारी में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल किया. इस टीम में सुदीप्ति हजेला, दिव्यकृति सिंह, हृदय विपुल छेदा और अनुश अग्रवाल शामिल थे. 


अब जैसे जैसे एशियाई खेल 2023 आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे भारत की मैडल तालिका में इजाफे की उम्मीद बढ़ती जा रही है. हालांकि, अभी भारत के कई खेल होने बाकी हैं जिनमें भारत को एक मजबूत प्रतिद्वंदी माना जा रहा है.  


Asian Games 2023 Day 4 India Match Results and Medal Tally Live Updates:

नवीनतम अद्यतन

  • Asian Games 2023 Day 4: शूटिंग के पुरुषों की स्कीट व्यक्तिगत स्पर्धा में अनंतजीत सिंह नरूका ने जीता सिल्वर मैडल. 

  • Asian Games 2023 Day 4: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में ईशा सिंह ने जीता सिल्वर मैडल। उन्होंने चीन की विश्व चैंपियन फेंग सिक्सुआन से बेहतर प्रदर्शन किया. 

  • Asian Games 2023 Day 4: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर के खिलाफ 13-0 से जीत दर्ज की. 

  • Asian Games 2023 Day 4: और भारत के खाते में पदक आने का सिलसिला जारी! विष्णु सरवनन ने नौकायन स्पर्धा में जीता कांस्य पदक 

     

  • Asian Games 2023 Day 4: पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत ने कांस्य पदक जीता! अंगद, गुरजोत और अनंत जीत की तिकड़ी ने कुल मिलाकर 355 अंक बनाए।

  • Asian Games 2023 Day 4: पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत ने कांस्य पदक जीता

  • Asian Games 2023 Day 4 Shooting: भारत के नाम एक और गोल्ड! शूटिंग में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज सिफ्त कौर समरा ने स्वर्ण पदक जीता, और वहीं भारत की ही आशी चौकसे ने इसी इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया.  

  • Asian Games 2023 Day 4 Live Updates: नेपाल के आल-राउंडर खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह ऐरी ने बुधवार को टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़कर युवराज सिंह का रिकॉर्ड (12 गेंदों में 50 रन) तोड़कर इतिहास रच दिया

  • Asian Games 2023 Day 4 Live Updates: मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने 25 मीटर पिस्टल महिला टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया. इसके साथ ही मनु भाकर और ईशा सिंह भी व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे जो दोपहर 12 बजे शुरू होगा। 

  • Asian Games 2023 Day 4 Live Updates: सिफ्त कौर समरा, मानिनी कौशिक, आशी चौकसे की तिकड़ी ने शूटिंग के 25 मीटर राइफल 3 पोज़िशन इवेंट में रजत पदक हासिल किया! 

    सिफ्त कौर समरा और आशी चौकसे व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं.  

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link