Neeraj Chopra Record in Javelin Throw News in Hindi: 2020 टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020), जो कि कोरोना काल के दौरान 2021 में आयोजित किया गया था, में भारत के नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया था और सबकी जुबां पर बस एक ही नाम था, नीरज चोपड़ा. टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के थ्रो मार कर गोल्ड मैडल जीतने वाली नीरज ने आज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (World Athletics Championship 2023) में भी एक जबरदस्त थ्रो के साथ गोल्ड मैडल अपने नाम किया. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

विश्व में जेवलिन थ्रो की सूची में नंबर एक पर बैठे नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में 88.17 मीटर का थ्रो किया और इस चैंपियनशिप जेवलिन थ्रो में गोल्ड मैडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए. 


टोक्यो ओलंपिक से लेकर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 तक नीरज चोपड़ा ने कितने खिताब जीते? 


2022 में नीरज चोपड़ा 


बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीतने के बाद जून 2022 में फिनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी खेलों में नीरज चोपड़ा ने 89.30 मीटर के नए व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज किया. इसके साथ ही 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में दूसरे स्थान के लिए 89.94 मीटर के थ्रो के साथ अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था. 


इसके बाद जुलाई के महीने में 2022 में नीरज चोपड़ा ने ओरेगॉन विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों के भाला फेंक फाइनल में चौथे प्रयास में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ अपने लिए एक ऐतिहासिक रजत पदक सुनिश्चित किया था. 26 अगस्त को उन्होंने लॉज़ेन डायमंड लीग में 89.09 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया था और ज्यूरिख़ फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई किया. इसके बाद 8 सितंबर को उन्होंने 88.44 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल जीता और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने और साथ में 2023 विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया. 


2023 में नीरज चोपड़ा 


2023 में मई के महीने में नीरज चोपड़ा ने 88.67 मीटर के थ्रो के साथ दोहा डायमंड लीग में शीर्ष स्थान हासिल किया और उसी महीने में उन्होंने पहली बार विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी पुरुषों की जेवलिन थ्रो की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया. इसके बाद आज यानी सोमवार को नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता. 


(For more news apart from Neeraj Chopra Record in Javelin Throw News in Hindi, stay tuned to Zee PHH)