Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) कन्याकुमारी से शुरू होकर पंजाब (Bharat Jodo Yatra Punjab) तक पहुंच चुकी है. हरियाणा में दूसरे चरण की यात्रा खत्म होने का बाद राहुल की पद यात्रा 10 जनवरी को पंजाब पहुंची और 11 जनवरी सुबह 7 बजे से पंजाब में शुरू हो गई थी. पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा का लगातार 17 जनवरी तक चलेगी. इसके बाद यह यात्रा 18 जनवरी सुबह 7 हिमाचल प्रदेश (Bharat Jodo Yatra Himachal) में प्रवेश कर जाएगी. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

हिमाचल प्रदेश में 25 किलोमीटर तक चलेगी पद यात्रा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को जिला कांगड़ा के इंदौरा में एंट्री करेगी, जहां राहुल गांधी दोपहर के वक्त मलौट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. संबोधन के दौरान राज्य के हर जिला की संस्कृति देखने को मिलेगी. कहा जा रहा है कि प्रदेश में राहुल की पदयात्रा करीब 25 किलोमीटर तक की जाएगी. 


ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojna: इस तारीख को आ सकती है 13वीं किस्त, जल्द कर लें यह काम


देवभूमि पर खास रहेगी भारत जोड़ो यात्रा 
माना जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में खास रहने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि देशभर में मोदी लहर के बीच भी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत हई. विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में अपनी सरकार बनाई. वैसे तो 2014 के बाद देशभर में कांग्रेस का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है, लेकिन हिमाचल में सदियों पुरानी परंपरा की तरह ही इस बार भी प्रदेश में 5 साल बाद बीजेपी का कार्यकाल खत्म होकर कांग्रेस ने जीत हासिल की. 


इस राज्य में सख्त हुआ बिजली बोर्ड, घर-घर से की जा रही पेंडिंग इलेक्ट्रिसिटी बिल की वसूली


यात्रा में ये लोग रहेंगे शामिल
प्रदेश में राहुल की पद यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसे लेकर लगातार बैठकें भी की जा रही हैं. इसी कड़ी में 16 जनवरी यानी आज हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह इंदौरा में एक बैठक भी करने जा रही हैं. बता दें, राहुल गांधी की पदयात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक, कैबिनेट सदस्य समेत पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे. 


WATCH LIVE TV