चंडीगढ़- राष्ट्रपति चुनावों से ठीक पहले एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (NDA presidential candidate Draupadi Murmu) आज हिमाचल आएगी. हिमाचल प्रदेश में द्रौपदी मुर्मू भाजपा विधायकों से मुलाकात करेंगी.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

जानकारी के अनुसार सोलन जिला के नालागढ़ में होने वाली विधायक दल की बैठक में द्रौपदी मुर्मू सभी भाजपा विधायकों से मुलाकात करेंगी. 


सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति चुनावों को लेकर भाजपा बेहद सतर्कता अपना रही है. इससे पहले एनडीए के उम्मीदवार की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में हिमाचल भाजपा के विधायकों को बुलाया गया.


राष्ट्रपति चुनावों से जुड़ी पूरी जानकारी विधायकों को दी गई ताकि वोटिंग के समय किसी भी प्रकार की गलती होने की आशंका को दूर किया जा सके. इसके बाद अब राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू खुद विधायकों से मुलाकात कर वोट मांगने हिमाचल आ रही हैं. 30 जून की शाम द्रौपदी मुर्मू सोलन जिले के निजी होटल पहुंचेंगी. 


द्रौपदी मुर्मू से जुड़ी खास बातें...


द्रौपदी मुर्मू का जन्‍म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरगंज जिले के बैदपोसी गांव में हुआ. उनके पिता का नाम बिरांची नारायण टुडु है. वे आदिवासी जातीय समूह, संथाल से संबंध रखती हैं.


द्रौपदी मुर्म झारखंड की ऐसी पहली राज्‍यपाल थीं जिन्‍होंने वर्ष 2000 में इस राज्‍य के गठन के बाद पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया. उन्‍होंने वर्ष 2015 से 2021 तक झारखंड के राज्‍यपाल का पद संभाला. 


द्रौपदी मुर्म अगर राष्‍ट्रपति पद का चुनाव जीतती है (एनडीए के संख्‍या बल को देखते हुए जिसकी पूरी संभावना है) तो वे देश की पहली आदिवासी राष्‍ट्रपति होंगी.