Live 1 November 2022: दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

ज़ी न्यूज़ डेस्क Tue, 01 Nov 2022-1:42 pm,

पंजाब और हिमाचल की राजनीति, खेल, मनोरंजन, क्राइम और सामाजिक खबरों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें जी पंजाब हिमाचल के साथ. यहां आपको मिलेगा पल-पल का अपडेट.

Live पंजाब हिमाचल समाचार 1 november 2022: पंजाब और हिमाचल की राजनीति, खेल, मनोरंजन, क्राइम और सामाजिक खबरों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें जी पंजाब हिमाचल के साथ. यहां आपको मिलेगा पल-पल का अपडेट. 

नवीनतम अद्यतन

  • हिमाचल में बदलेगा रिवाज, एक बार नहीं अब हर बार होगी बीजेपी
    इसके साथ ही उन्होंने जनता से कहा कि इस बार हिमाचल में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा का रिवाज बदलना है. हिमाचल में अब बस एक ही रिवाज रखना है एक बार भाजपा और बार-बार भाजपा. 

  • अमित शाह का कांग्रेस नेताओं पर तंस
    उन्होंने कहा कि जब कोई चुनाव होता है तो दो राजनीतिक दल आमने-सामने होते हैं और जब वे किसी क्षेत्र में प्रचार के लिए जाते हैं तो अपने पार्टी द्वारा किए विकास कार्यों तो गिनाते हैं. ठीक वैसे ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार के लिए कांग्रेस और बीजेपी के नेता भी आए, लेकिन इस दौरान बीजेपी के नेताओं ने हर घर में बिजली, पानी और स्वास्थय कार्ड पहुंचाने समेत पार्टी द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं के पास कुछ नहीं हैं, वो बस एक ही बात कहते हैं कि हिमाचल का एक ही रिवाज है हिमाचल में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा. 

  • अमित शाह ने कहा कि आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने हिमाचल को दो हिस्सों में बांट दिया है एक ऊपरी हिमाचल और दूसरा निचला हिमाचल. उन्होंने कहा कि आज मैं आपसे कहता हूं ऊपरी हिमाचल भी भाजपा का है और निचला हिमाचल भी भाजपा का ही है.

  • गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल प्रदेश पहुंच गए हैं जहां वे जनसभा को संबोधित करते रहे हैं. 

     

  • चुनावी रैली के दौरान रो पड़े अनुराग ठाकुर
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. अभी तक आपने चुनाव के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थकों को झूमते हुए तो खूब देखा होगा, लेकिन साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अलग नजारा देखने को मिल रहा है. नेता चुनावी जनसभा में आंसू बहाते नजर आ रहे हैं. आंसुओं की शुरुआत सुजानपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से हुई. जहां भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद हो रही रैली में अनुराग ठाकुर संबोधन के दौरान रो पड़े.

  • प्रियंका गांधी के बाद गृह मंत्री अमित शाह का हिमाचल 
    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की चुनावी सरगर्मियों के बीच बड़े-बड़े राजनीतिक दलों का आना-जाना जारी है. बीते दिन मंडी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा' रैली को संबोधित किया. प्रियंका के बाद अब देश के गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल दौरे पर रहेंगे. 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link