Chandrayaan 3 Latest Photos of Moon: सामने आई चांद की नई तस्वीरें, इतिहास रचने के एकदम पास चंद्रयान

राजन नाथ Mon, 21 Aug 2023-9:24 am,
1/4

Chandrayaan 3 Latest Photos of Moon

Chandrayaan 3 Latest Photos of Moon and Latest News in Hindi: इस बार भारत को चंद्रयान 3 मिशन से बहुत उमीदें हैं और ऐस इसलिए कि पिछली बार चंद्रयान 2 मिशन में मिली असफलता के बाद अपनी गलतियों से सीख कर ISRO ने फिर वापसी की है. 

2/4

Chandrayaan 3 Latest Photos

चंद्रयान 3 मिशन अपने आखरी फेज़ में है और इतिहास रचने के एकदम पास है, यानी कि चांद के एक दम पास. ऐसे में चंद्रयान 3 मिशन के तहत लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (एलएचडीएसी) द्वारा चांद के दूर के क्षेत्र की तस्वीरें भेजी गई हैं. 

 

3/4

Chandrayaan 3 Latest Photos

बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह पर 23 अगस्त 2023 को शाम 6.04 बजे सॉफ्ट लैंडिंग करने जा रहा है और यदि ऐसा होता है तो भारत इतिहास रच देगा. पहले जानकारी दी गई थी कि गया लैंडर चांद पर शाम 5.45 बजे लैंड करेगा हालांकि अब इसमें छोटा सा बदलाव किया गया है. 

4/4

Chandrayaan 3 Latest Photos

गौरतलब है कि रूस ने भी चांद पर पहुंचने की कोशिश की थी लेकिन उनका चंद्र मिशन लूना-25 असफल रहा. रूस का स्पेसक्राफ्ट तकनीकी खराबी के चलते चांद पर क्रैश हो गया. यहां यह बताना भी जरुरी है कि रूस ने करीब 47 साल बाद लूना-25 को चंद्रमा पर भेजा था. इस दौरान अंतरिक्ष रणनीतिकार पीके घोष ने बताया कि उन्हें लगता है कि 23 अगस्त को चंद्रयान 3 लैंडिंग कर लेगा. 

(For more news apart from Chandrayaan 3 Latest Photos of Moon and Latest News in Hindi, stay tuned to Zee PHH) 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link