नई दिल्ली : Uttar Pradesh Exit Poll 2022 : देश में राजनीति के लिहाज से सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश में आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गया. इसी के साथ ज़ी न्यूज़-डिजाइन बॉक्स्ड की ओर से किए एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. इसके मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन बहुमत से गठबंधन एक बार फिर सरकार बनाएगा। हालांकि 2017 के मुकाबले उसे 77 से 102 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है. हालांकि चुनाव का फाइनल रिजल्ट 10 मार्च को आएगा. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सपा को 138-157 सीटें मिलने की संभावना 


अगर एग्जिट पोल के नतीजे प्रदेश की जनता के मूड की सही तस्वीर पेश कर पाए तो बीजेपी गठबंधन को इस बार के चुनाव में 223-248 सीटें मिलेंगी. इसके अलावा करीब 300 सीटें जीतने का दावा कर रही सपा को 138-157 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा. इसके अलावा मायावती की बसपा को 5-11 सीटें, कांग्रेस को 4-9, जबकि अन्य को 3-5 सीटें मिलेंगी. 


पहले और दूसरे चरण के परिणाम में कांग्रेस के हाथ रहेंगे खाली 


एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक 10 फरवरी को हुए 58 सीटों पर हुए पहले चरण के चुनाव में 34-38 सीटें बीजेपी गठबंधन के खाते में जाएंगी. पश्चिमी यूपी की राजनीति के हिसाब से अहम पहले चरण के चुनाव में सपा को 19 -21 सीटें, बसपा को 1-2 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस और अन्य का खाता खुलने की संभावना नहीं दिख रही. 14 फरवरी को हुए दूसरे चरण में 55 सीटों पर मतदान हुआ था. एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 21-23, सपा और सहयोगी पार्टियों को 29-33, बसपा को 1-2 सीटें मिलने की तस्वीर बनती दिख रही है. इसके अलावा कांग्रेस और अन्य के खाते को कोई सीट नहीं आती दिख रही. 


तीसरा चरण : यूपी की 59 सीटों पर 20 फरवरी को वोटिंग हुई थी. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 38-42, सपा को 17-19 सीटें, कांग्रेस को 1-2 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा इस चरण में बसपा और अन्य के हाथ खाली रह सकते हैं. 


चौथा चरण : प्रदेश की 58 सीटों पर 23 फरवरी को वोटिंग हुई थी. 
बीजेपी गठबंधन : 41-45  
सपा व सहयोगी : 14-16  
कांग्रेस : 0 
बसपा : 1-2 
अन्य : 0 


पांचवां चरण : उत्तर प्रदेश की 61 सीटों पर 27 फरवरी को वोट डाले गए थे. 


बीजेपी गठबंधन : 36-40 
सपा व सहयोगी : 18-20 
कांग्रेस : 1-3 
बसपा : 0 
अन्य : 1-3 


छठवां चरण : 57 सीटों पर 3 मार्च को प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हुआ था. 


बीजेपी गठबंधन : 30-34


सपा व सहयोगी : 19-22  


कांग्रेस : 1-3  


बसपा : 1-3 


अन्य : 0 


सातवां चरण : आज यानी 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान हुआ. ज़ी न्यूज़-डिज़ाइन बॉक्स्ड के एग्जिट पोल के नतीजे कुछ इस प्रकार है 


बीजेपी गठबंधन : 23-27 
सपा व सहयोगी : 22-26 
कांग्रेस : 1-2 
बसपा : 1-3 
अन्य : 1-3 


WATCH LIVE TV 



इस चुनाव में किसको कितना मिलेगा वोट शेयर 


बीजेपी गठबंधन : 39%
सपा व सहयोगी : 34%
बसपा : 13%
कांग्रेस : 6%
अन्य : 8%


पिछले चुनाव में किसे-कितनी सीटें 


यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी गठबंधन को 325 सीटें मिली थीं. वहीं सपा को 47 सीटें और बीएसपी को सिर्फ 19 सीटों पर जीत मिली थी. इसके अलावा कांग्रेस के खाते में 7, आरएलडी को एक और अन्य के खाते में 4 सीटें मिली थीं.आई थीं. 


किस तरह तैयार होता है Exit Poll


दरअसल यह एक डेटा होता है, जिसमें मतदाताओं  के मन की बात होती है. अब आप सोच रहे होंगे कि सर्वे कंपनी या फिर मीडिया संस्थानों को कैसे पता है कि वोटर्स के मन में क्या है तो आपको बता दें कि जब वोटर पोलिंग बूथ से वोट डालकर वापस जाता है तो उस वक्त उससे कुछ सवाल किए जाते हैं. उसी के आधार पर Exit Poll तैयार किया जाता है.