Chandrayaan-3: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह चंद्रयान-3 की लैंडिंग का जश्न मनाते दिख रहे हैं. चंद्रयान-3 को चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंड करते हुए पूरे भारत सहित विश्व भर के लोगों ने देखा. सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में कैप्टन कूल को पूरे देश के साथ जश्न मनाते देखा जा सकता है.



COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


महेंद्र सिंह धोनी अपने अनोखे अंदाज के लिए हर वक्त चर्चा में रहते हैं. आपको बता दें कि धोनी इस वक्त रांची में हैं.हालांकि चंद्रयान-3 इवेंट के वक्त एमएस धोनी जिम में नजर आ रहे थे जहां पर उन्होंने चंद्रयान-3 को लैंड करते हुए देखा और खुशी मनाई. वहीं धोनी के अलावा, भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसी प्रसिद्ध हस्तियों ने भारत की अभूतपूर्व कामयाबी पर अपनी खुशी जाहिर की.


टीम इंडिया ने भी देखा भारत को चांद पर पहुंचते
भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर है. 3 मैचों की टी20 सीरीज अंतिम मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. लेकिन बुमराह एण्ड कंपनी ने इस ऐतिहासिक पल को अपने में अंदाज में मानाया. BCCI ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देख सकते हैं कि भारतीय टीम भारत के चांद पर उतरने की खुशी मना रहे हैं. 




जीवा भी सोशल मीडिया पर छाई
इससे पहले धोनी की पत्नी साक्षी धोनी बेटी जीवा के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह रांची में अपने घर पर चंद्रमा पर उतरने की कामयाबी का जश्न मना रही थीं.