Nobel Prize 2024 Winners: MicroRNA की खोज के लिए अमेरिकी साइंटिस्ट विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को Medicine का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है. नोबेल असेंबली ने कहा कि इन वैज्ञानिकों की खोज, जीवों के विकास और कार्यप्रणाली के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है.  चिकित्सा क्षेत्र में अब तक कुल 227 विजेताओं को नोबेल पुरस्कार दिया गया है. जिनमें से सिर्फ 13 महिलाओं को यह पुरस्कार मिला है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

Medicine क्षेत्र के अलावा मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी. शांति के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के लिए यह घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी.



साइंटिस्ट विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को क्यों दिया गया है नोबेल पुरस्कार
आधिकारिक बयान के मुताबिक, वैज्ञानिकों को जीन गतिविधि को कंट्रोल करने वाले एक मौलिक सिद्धांत की खोज के लिए सम्मानित किया गया है. विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन इस बात में रुचि रखते थे कि विभिन्न कोशिका प्रकार कैसे विकसित होते हैं. उन्होंने माइक्रोआरएनए की खोज की, जो छोटे आरएनए अणुओं का एक नया वर्ग है जो जीन विनियमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.


उनकी अभूतपूर्व खोज ने जीन विनियमन के एक बिल्कुल नए सिद्धांत का खुलासा किया जो इंसान सहित बहुकोशिकीय जीवों के लिए आवश्यक साबित हुआ. जब यह ज्ञात है कि मानव जीनोम एक हज़ार से ज्यादा माइक्रोआरएनए के लिए कोड करता है. माइक्रोआरएनए जीवों के विकास और कार्य करने के तरीके के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हुए हैं.


नोबेल पुरस्कार जीतने वाले कितना मिलता है पैसा
नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को एक करोड़ 10 लाख स्वीडिश क्रोना (करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर) दिए जाते हैं. यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है. पुरस्कार विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में पुरस्कार देने के लिए आमंत्रित किया जाता है.