लड़कियों को ही नहीं, लड़कों को भी लगती है गर्मी; भरोसा न हो तो देख लें ये तस्वीर!

उत्तर भारत सहित मुल्क के कई रियासतों में अभी खतरनाक गर्मी पड़ रही है..कई राज्यों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है. गर्मी से बचने के लिए लोग तरह- तरह के तरकीब अपना रहे हैं.. हम यहाँ देश के अलग-अलग जगहों पर गर्मी के सितम परेशान लोगों से रूबरू करा रहे हैं.

हुसैन ताबिश Sat, 11 May 2024-12:42 am,
1/9

बड़े काम का गमछा

शुक्रवार को प्रयागराज में चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लड़कियों की तरह अपने सिर को गमछे से ढककर चलते हुए छात्र.  

2/9

शर्म से बड़ी है गर्मी से राहत

शुक्रवार को नई दिल्ली में मयूर विहार फेज-1 के पास गर्मी से बचने के लिए नंग-धडंग होकर पानी से खेलते हुए बच्चे. 

3/9

दुपट्टे का सहारा

प्रयागराज में तेज धूप से बचने के लिए अपने दुपट्टे से अपने सर को ढंककर जाती हुई लड़कियां.. 

4/9

स्टोल की छाँव

शुक्रवार को मुंबई के जुहू समुद्र तट पर गर्मी से बचने के लिए अपने स्टोल की छाया के नीचे बैठीं लड़कियां. 

5/9

धूप से बचने की कोशिश

बेंगलुरु में शुक्रवार को धूप से बचने की कोशिश करती हुई दो लड़कियां. 

6/9

स्ट्रीट हॉकर

 नई दिल्ली में छतरी की छाया के नीचे बैठकर गर्मी से बचने की कोशिश करते दो स्ट्रीट हॉकर.  

7/9

पिता का प्यार

 शुक्रवार को मुंबई में गर्मी से अपने बच्चे को बचाने की कोशिश करता एक आदमी. 

8/9

गर्मी में नारियल

श्रीनगर में शुक्रवार को भीषण गर्मी के बाद हुई हल्की बारिश के बीच एक बच्चा नारियल बेचता हुआ.  

9/9

गर्मी से परेशान ऊंट

शुक्रवार को प्रयागराज के संगम में गर्मी से परेशान अपने ऊंट को नहलाता हुआ एक लड़का. 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link