PM Narendra Modi Shapath Grahan: नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के पीएम पद की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम मे नरेंद्र मोदी के साथ-साथ  71 सांसदों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मोदी कैबिनेट में 71 मंत्रियों ने शपथ ली है, जिसमें से 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले और 36 राज्य मंत्री के रूप में शामिल हैं. इन मंत्रियों में से 27 ओबीसी से हैं, जबकि 10 एससी वर्ग से तालुक रखते हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मोदी 3.O कैबिनेट में 18 सीनियर नेताओं को भी जगह मिली है. इसके अलावा दो पूर्व सीएम को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है. इसके साथ-साथ एनडीए के कई सहयोगी दलों के भी सीनियर नेताओं को मंत्री बनाया गया है.


नेहरू के बाद मोदी ने ली लगातार तीसरी बार शपथ
बता दें कि इस बार के आम चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिली है. भारतीय जनता पार्टी के खाते में बहुत से 32 सीटें कम आई है. हालांकि, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रहा है. इसी के साथ नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वाले भारत के दूसरे पीएम भी बन गए हैं. इससे पहसे जवाहर नेहरू 1952, 1957 और 1962 के आम चुनावों में  जीत दर्ज कर लगातार तीन बार पीएम बनने की उपलब्धि हासिल की थी.


इन नेताओं ने ली मंत्रीपद की शपथ
मंत्री परिषद के सदस्यों के रूप में शपथ लेने वाले संसद सदस्यों (सांसदों) में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जगत प्रकाश नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, एचडी कुमारस्वामी जद (एस), पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार और राम मोहन नायडू.


इसके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाला खट्टर, जेडीयू नेता ललन सिंह समेत सहयोगी दलों के कई नेताओं मंत्रीपद की शपथ ली. 


नई मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्रियों की पूरी लिस्ट:-


1.अमित शाह, बीजेपी गांधीनगर (गुजरात)
2.राजनाथ सिंह, भाजपा लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
3.निर्मला सीतारमण, बीजेपी राज्यसभा 
4.नितिन गडकरी, भाजपा नागपुर (महाराष्ट्र)
5.पीयूष गोयल, भाजपा मुंबई उत्तर (महाराष्ट्र) 
6.शिवराज सिंह, चौहान भाजपा विदिशा (मध्य प्रदेश)
7.अश्विनी वैष्णव, बीजेपी राज्यसभा 
8.हरदीप सिंह, पुरी बीजेपी राज्यसभा 
9.धर्मेन्द्र प्रधान, भाजपा संबलपुर (ओडिशा)
10.प्रह्लाद जोशी, भाजपा धारवाड़ (कर्नाटक)
11.एस जयशंकर, बीजेपी राज्यसभा 
12.मनसुख मंडाविया, भाजपा पोरबंदर (गुजरात)
13.गजेंद्र सिंह, शेखावत भाजपा जोधपुर (राजस्थान) 
14.जीतेन्द्र सिंह, भाजपा जम्मू (जम्मू-कश्मीर)
15.किरण रिजिजू, भाजपा अरुणाचल पश्चिम 
16.ज्योतिरादित्य, सिंधिया भाजपा गुना (मध्य प्रदेश)
18.सावित्री ठाकुर, भाजपा धार (मध्यप्रदेश)
19.गिरिराज सिंह, भाजपा बेगुसराय (बिहार)
20.एमएल खट्टर, बीजेपी करनाल (हरियाणा)
21.भूपेन्द्र यादव, भाजपा अलवर (राजस्थान)
22.जितिन प्रसाद, भाजपा पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)
23.राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा गुड़गांव (हरियाणा)
24.कमलजीत सहरावत, भाजपा पश्चिमी दिल्ली (दिल्ली)
25.कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा फ़रीदाबाद (हरियाणा)
26.सुरेश गोपी, भाजपा त्रिशूर (केरल)
27.संजय सेठ, भाजपा रांची (झारखंड)
28.अन्नपूर्णा देवी, भाजपा कोडरमा (झारखंड)
30.चंद्र प्रकाश, भाजपा गिरिडीह (झारखंड)
31.पंकज चौधरी, भाजपा महाराजगंज (झारखंड)
32.जी किशन रेड्डी, भाजपा सिकंदराबाद (तेलंगाना)
33.अजय टम्टा, भाजपा अल्मोडा (उत्तराखंड)
34.श्रीपाद नाइक, भाजपा उत्तरी गोवा (गोवा)
35.हर्ष मल्होत्रा, ​​भाजपा पूर्वी दिल्ली (दिल्ली)
36.बंदी संजय, भाजपा करीमनगर (तेलंगाना)
37.सर्बानंद सोनोवाल, बीजेपी डिब्रूगढ़ (असम)
38.रक्षा खडसे, भाजपा रावेर (महाराष्ट्र)
39.शोभा करंदलाजे, भाजपा बेंगलुरु उत्तर (कर्नाटक)
40.भागीरथ चौधरी, भाजपा अजमेर (राजस्थान)


41.सीआर पाटिल भाजपा नवसारी (गुजरात)

42.शांतनु ठाकुर भाजपा बंगाण (पश्चिम बंगाल)

43.किंजरापु राम मोहन नायडू टीडीपी श्रीकाकुलम (आंध्र)

44.चंद्र शेखर पेम्मासानी टीडीपी गुंटूर (आंध्र)

45.प्रतापराव जाधव शिव सेना बुलढाणा (महाराष्ट्र)

46.रामनाथ ठाकुर जदयू राज्यसभा 

47.ललन सिंह जदयू मुंगेर (बिहार)

48.एचडी कुमारस्वामी जेडीएस मांड्या (कर्नाटक)

49.चिराग पासवान एलजेपी हाजीपुर (बिहार)

50.जीतन राम मांझी हम गया (बिहार)

51.जयंत चौधरी आरएलडी  

52.अनुप्रिया पटेल अपना दल एम