Agnipath Scheme: अब लड़कों के साथ साथ लड़कियां भी बनेंगी अग्निवीर, जानें कैसे?
Wed, 27 Jul 2022-3:46 pm,
Agnipath Scheme: मुल्क में अग्निवीर के तौर पर अब कई लोग काम करते नज़र आने वाले हैं. उसके लिए रेजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है, लेकिन इसी बीच एक और बड़ा फैसला लिया गया है कि अब लड़कियों की भर्ती भी अग्निपथ स्कीम के तहत होगी. इंडियन नेवी में लड़कियों की एंट्री इंजीनियर मैकेनिक, कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट, मेडिकल असिस्टेंट और नाविक जैसी कई पोस्ट पर होगी और वो अग्निवीर कहलाएंगी. अब सवाल ये है कि इसके लिए लड़कियों को क्या करना होगा? उनकी उम्र क्या होगी? कैसे और किन पदों के लिए अप्लाई कर सकती हैं? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए देखें वीडियो