Gurmeet Ram Rahim: आठवीं बार मिला गुरमीत राम रहीम को फरलो, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे आश्रम!
Nov 21, 2023, 19:43 PM IST
Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को 21 दिनों की फरलो की मंजूरी मिल गई है. राम रहीम को आज बागपत के बरनावा में स्थित सच्चा सौदा आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाया गया है. आपको बता दें कि रेप और हत्या के मामले में संत गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद थे. गुरमीत राम रहीम को आठवीं बार फरलो मिल रहा है. राम रहीम के साथ उनकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत रहेंगी.