Viral Video: धीमी रफ्तार से बच्चे ने फतह की रेस, वीडियो देख यूजर हुए हैरान

Sun, 13 Nov 2022-4:31 pm,

Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का बहुत ही धीमी रफ्तार से दौड़ा फिर भी उसने रेस जीत ली. सोशल मीडिया पर कई यूजर इस लड़के की खूब तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस लगाने के लिए कुछ लड़के एक साथ खड़े हुए. उन्होंने मुंह में चम्मच और उसके ऊपर नींबू रख कर दौड़ना शुरू किया. बाकी लड़के कुछ दूर ही चल पाए थे कि उनके चम्मच से नींबू गिर गया लेकिन एक छोटा बच्चा मुंह में चम्मच लेकर धीमी रफ्तार से दौड़ा. धीमी रफ्तार से दौड़ते हुए लड़के ने रेस फतह कर ली.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link