Padma Awards 2024: रायगढ़ के पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा पद्म पुरस्कार, जानिए क्यों होंगे सम्मानित?
Advertisement

Padma Awards 2024: रायगढ़ के पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा पद्म पुरस्कार, जानिए क्यों होंगे सम्मानित?

Padma Awards 2024: छत्तीसगढ़ से इस बार तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिला. इसमें रायगढ़ के कथक नर्तक पंडित राम लाल बरेठ, नारायणपुर के वैद्यराज हेमचंद मांझी और जशपुर के जागेश्वर यादव के नाम शामिल हैं. आइए जानते हैं कि पद्म श्री राम लाल बरेठ के बारे में...

Padma Awards 2024: रायगढ़ के पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा पद्म पुरस्कार, जानिए क्यों होंगे सम्मानित?

Padma Awards 2024: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया. इनमें छत्तीसगढ़ से तीन लोगों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया . इस साल 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण, और 110 लोगों को पद्म श्री प्रदान किया जाएगा. इस बार लिस्ट में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, अभिनेता वैजयंतीमाला बाली और के. चिरंजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और भरत नाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.    

  1.  
  2.  
  3.  
  4.  
  5.  

वहीं, छत्तीसगढ़ की बात करें तो ये सम्मान 3 लोगों को मिला है. जिसमें रायगढ़ के कथक नर्तक पंडित राम लाल बरेठ, जशपुर के जागेश्वर यादव और नारायणपुर के वैद्यराज हेमचंद मांझी शामिल हैं.  पंडित राम लाल बरेठ की बात करें तो उन्हें कला की क्षेत्र में ये सम्मान मिला है. 

ये भी पढ़ें: Padma Awards 2024: लहरों का रुख मोड़कर आगे बढ़े सतेंद्र सिंह लोहिया, अब पद्मश्री से होंगे सम्मानित

कौन हैं राम लाल बरेठ?
पद्मश्री सम्मान से नवाजे जाने वाले पंडित राम लाल बरेठ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं. रामलाल बरेठ का जन्म 6 मार्च 1936 को रायगढ़ तब के मध्य प्रदेश में हुआ था.  वो प्रतिष्ठित कथक पंडित कार्तिक राम के पुत्र हैं. रामलाल बरेठ लखनऊ घराने के महाराज हैं. उनके पिता और उस्ताद मोहम्मद ने उन्हें तबला सिखाया. अपने गुरू के मार्गदर्शन में उन्होंने कथक नर्तक की सीख ली. खान बंदा ने उन्हें स्वर संगीत की शिक्षा दी. रामलाल आज कथक की रायगढ़ शैली के अग्रणी प्रतिपादक हैं. बता दें कि राम लाल को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ये सम्मान दिया गया. पूर्व मे उन्हें अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है.  

विष्णुदेव साय की बधाई
रामलाल बरेठ को सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री विष्षुदेव साय ने बधाई दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित राम लाल को फोन कर बधाई दी. मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्टीट करते हुए सभी को बधाई दी. उन्होंने लिखा- ‘पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने वालों में छत्तीसगढ़ से एक और विभूति का नाम शामिल है. पंडित रामलाल बरेठ को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान मिलेगा. रायगढ़ जिले के रामलाल बरेठ कथक के मूर्धन्य नर्तक हैं. पूर्व में इन्हें अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है.’

ये भी पढ़ें: Padma Award: विदेश तक कबीर को पहुंचाने वाले MP के कालूराम बामनिया को पद्मश्री, 9 साल से शुरू हो गई थी कहानी

Trending news