Phalodi Satta Bazar : फलोदी सट्टा बाजार में राजस्थान की इन बड़ी सीटों पर कौन मार रहा बाजी, किसकी हो रही हार?
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2233785

Phalodi Satta Bazar : फलोदी सट्टा बाजार में राजस्थान की इन बड़ी सीटों पर कौन मार रहा बाजी, किसकी हो रही हार?

Phalodi Satta Bazar, Lok Sabha Chunav : राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है. जिसके बाद फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने प्रदेश की सभी 25 सीटों पर अपने ताजा भाव जारी किए हैं, देखिए इन सीटों पर कौन जीतता दिख रहा है, और कौन मैदान में पिछड़ रहा है?

 

Phalodi Satta Bazar

Phalodi Satta Bazar, Lok Sabha Chunav : राजस्थान की 25 सीटों पर लोकसभा चुनाव की वोटिंग हो चुकी है. इन सभी सीटों पर 4 जून को मतगणना के बाद ये साफ हो जाएगा, कि किस सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी ने कब्जा किया है. 

बता दें, कि राजस्थान BJP ने इस बार प्रदेश में बड़ा दांव खेला है. लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने झुंझुनूं, जालोर-सिरोही, जयपुर शहर और चूरू जैसी बड़ी लोकसभा सीटों पर वर्तमान सांसदों का टिकट काटा है. चुनावों में अपने सटीक अनुमान के नाम बना चुके, फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश की 25 सीटों पर हार-जीत का ताजा भाव निकाला है. 

ऐसे में देखना ये है, कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कौन बाजी मारता है, और Phalodi Satta Bazar का अनुमान कितना सटीक साबित होता है. आपको बता दें, कि फलोदी सट्टा बाजार में जिस प्रत्याशी का रेट कम होता है, उसके जीतने के आसार उतने ज्यादा होते हैं. 

क्या लग रहा है रेट

बांसवाड़ा लोकसभा सीट

भाजपा - महेंद्रजीत सिंह मालवीय 80-90 पैसे
कांग्रेस - राजकुमार रोत  1.15 रुपए 

नागौर लोकसभा सीट

भाजपा - ज्योति मिर्धा 1.25 रुपये
कांग्रेस - हनुमान बेनीवाल 60-70 पैसे

जोधपुर लोकसभा सीट

भाजपा - गजेंद्र सिंह 20- 25 पैसे
कांग्रेस - करण सिंह 4 रुपए 

पाली लोकसभा सीट

भाजपा - पीपी चौधरी 35-40 पैसे
कांग्रेस - संगीता बेनीवाल 3 रुपए

जालोर लोकसभा सीट

भाजपा - लुंबाराम चौधरी 30-35 पैसे 
कांग्रेस - वैभव गहलोत  2.50 रुपए 

राजसमंद लोकसभा सीट

भाजपा - महिमा कुमारी 70-80 पैसे 
कांग्रेस - दामोदर प्रसाद गुर्जर 1.20 रुपए

अजमेर लोकसभा सीट

भाजपा -भागीरथ चौधरी 70-75 पैसे
कांग्रेस - रामचंद्र चौधरी 1.50 रुपए

भीलवाड़ा लोकसभा सीट

भाजपा -दामोदर अग्रवाल  80-90 पैसे 
कांग्रेस -सीपी जोशी 1.10 रुपए

चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट

भाजपा- सी पी जोशी 40-50 पैसे 
कांग्रेस - उदयलाल आंजना 1.50 रुपए

उदयपुर लोकसभा सीट

भाजपा - मन्नालाल रावत 60-70  पैसे
कांग्रेस - ताराचंद मीना 1.75 पैसे 

टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट

भाजपा -हरीश मीणा 1 रुपए
कांग्रेस -सुखबीर जौनपुरि 1 रुपए

कोटा लोकसभा सीट

भाजपा -ओम बिरला 40-45 पैसे 
कांग्रेस - प्रहलाद गुंजन 1.60 रुपए 

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट

भाजपा - दुष्यन्त सिंह 5-10 पैसे 
कांग्रेस - उर्मिला जैन भाया 10 रुपए

गंगानगर  लोकसभा सीट

भाजपा -  प्रियंका बालन 80-90 पैसे
कांग्रेस - कुलदीप इंदौरा 1.24 रुपए

बीकानेर लोकसभा सीट

भाजपा - अर्जुन राम मेघवाल 10 -15 पैसे 
कांग्रेस - गोविंद राम मेघवाल 8 रुपए

चूरू  लोकसभा सीट

भाजपा - देवेन्द्र झाझरिया 1.25 रुपये
कांग्रेस - राहुल कस्वां 60-70 पैसे

झुझूनूं लोकसभा सीट

भाजपा - शुभकरण चौधरी 1.30 रुपये
कांग्रेस - बृजेंद्र ओला 50-60 पैसे

सीकर लोकसभा सीट 

भाजपा - स्वामी सुमेधानंद सरस्वती 1.50 रुपये
कांग्रेस - अमराराम (CPI) 40-50 पैसे 

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट

भाजपा - राव राजेंद्र सिंह 70-80 पैसे 
कांग्रेस - अनिल चोपड़ा 1.25 रुपये

जयपुर लोकसभा सीट

भाजपा - मंजू शर्मा 30-35 पैसे
कांग्रेस - प्रताप सिंह खचारियावास 3 रुपए

अलवर लोकसभा सीट

भाजपा - भूपेंद्र यादव 70-75 पैसे 
कांग्रेस - ललित यादव 1.40 रुपये 

भरतपुर लोकसभा सीट

भाजपा - रामस्वरूप कोली  40-50 पैसे 
कांग्रेस - संजना जाटव 1.50 रुपये 

करौली-धौलपुर लोकसभा सीट

भाजपा - इंदु देवी जाटव 1.50 रुपये
कांग्रेस - भजनलाल जाटव 40-50 पैसे

दौसा लोकसभा सीट

भाजपा - कन्हैया लाल मीणा 1.30 रुपये
कांग्रेस - मुरारी लाल मीणा  60-70 पैसे

बाड़मेर लोकसभा सीट

भाजपा - कैलाश चौधरी 3 रुपए 
कांग्रेस - उमेदाराम 80-90 पैसे 
निर्दलीय - रविंद्र सिंह 1.25 रुपए

Disclaimer-

'ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं.

Trending news