रायसिंहनगर पहुंची BJP की जन आक्रोश यात्रा, डोर-टू-डोर प्रचार कर लोगों को किया जागरूक
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1479057

रायसिंहनगर पहुंची BJP की जन आक्रोश यात्रा, डोर-टू-डोर प्रचार कर लोगों को किया जागरूक

Raisingh Nagar News: जन आक्रोश यात्रा रायसिंहनगर पहुंचने पर भगवान वाल्मीकि चौक पर जोरदार स्वागत किया गया. वहां पर भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया गया. 

रायसिंहनगर पहुंची BJP की जन आक्रोश यात्रा, डोर-टू-डोर प्रचार कर लोगों को किया जागरूक

Raisingh Nagar, Sri Ganganagar: जन आक्रोश यात्रा रायसिंहनगर पहुंचने पर भगवान वाल्मीकि चौक पर जोरदार स्वागत किया गया. वहां पर भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया गया. विधायक बलवीर सिंह लूथरा, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष कोशल जन आक्रोश यात्रा संयोजक मदन जोशी, जन आक्रोश यात्रा प्रभारी दलीप सिंह राठौड़ तलवाड़ा झील के नेतृत्व में डोर टू डोर सम्पर्क कर पार्टी की रीति नीति के बारे में बताया बावरी समाज से भाजपा मुखराम बावरी भी उपस्थित रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में आम जनता को काफी परेशानी हुई है.

यह भी पढ़ें - अशोक गहलोत पर बीजेपी नेता ने शादियां तुड़वाने का लगाया आरोप,जानिए क्या है पूरा मामला

जिसके चलते रोजगार भी प्रभावित हुआ है. और सरकारी योजनाओं में कॉफी भ्रष्टाचार भी हुआ है .जिसके चलते सरकारी योजनाओं का लाभार्थियों को पूरा लाभ नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन के विरुद्ध जनता भाजपा को आर्शीवाद देगी. और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में जनता अपना बहुमूल्य योगदान देगी. 

यह भी पढ़ें - Indian Law in hindi : इन जानवरों को छेड़ा तो होगी सीधी जेल, IPC में बने हैं ये नियम

इस यात्रा के दौरान पुर्व विधायक लाल चन्द मेघवाल, नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भारती उपाध्यक्ष दीपक धानुका, जगमाल सहारण, राजेश डोंगर, महामंत्री यशपाल बंसल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जय प्रकाश सिंधी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमन बराड़, पार्षद अनील खरबंदा, सुनील नायक, फतेहचंद, बंसीलाल मेघवाल, पार्षद प्रतिनिधी भिमसेन अरोड़ा,,करण यादव, विजय सारस्वत,अजय गौतम विष्णु लोहमरोड,अनिल ढाका, देहात मंडल अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह गोल्डी, किसान मोर्चा के महामंत्री जगदीप सिंह, ,चिमन मधु,गौरव मधु,अमर सिंह बावरी, एडवोकेट अरुण शर्मा, नरेंद्र भादू, नरेंद्र कुमार, बलवीर बुरा, शकिरा ईशरवाल, टिंकू गिल, धर्मपाल थोरी,लक्ष्मीकांत पेडिवाल, नरेश सैन, उपस्थित रहे. शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार करने के बाद भाजपा का जन आक्रोश रथ ग्रामीण क्षेत्र के लिए रवाना हो गया है जहां ग्रामीण क्षेत्र के आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में विधायक बलबीर सिंह लूथरा के नेतृत्व में प्रचार प्रसार किया गया.

Reporter- Kuldeep Goyal

Trending news